Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैदिक धर्म व संस्कृति के पुरोधा आर्य समाज के संस्थापक व युग प्रर्वतक महर्षि दयानन्द सरस्वती का 197वां जन्मदिवस मोहनपुरा स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मृति भवन न्यास में समस्त आर्य समाजों द्वारा सामूहिक रूप से श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Maharishi Dayanand Saraswati's 197th Birthday celebrated devoutly

इस अवसर पर यज्ञशाला में यज्ञ के पश्चात भजनोंपदेशिका आचार्या श्रुति आर्या ने भजनों की प्रस्तुति से समां बांध सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला दिवस पर अपने उद्बोधन में महर्षि द्वारा नारी कल्याण और बालिका शिक्षा के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करवाया।

Maharishi Dayanand Saraswati's 197th Birthday celebrated devoutly

उद्गीथ साधना स्थली हिमाचल प्रदेश के आचार्य आर्य नरेश ने अपने उद्बोधन में महर्षि के समाज सुधार की चर्चा करते हुए पाखंडों को मिटाने और सत्यज्ञान करवाने में महर्षि के योगदान पर प्रकाश डाला। महर्षि ने देश की प्रथम गौशाला की स्थापना करवाई।

आचार्य आर्य नरेश ने आह्वान किया कि कि हमें हमारे गौरवशाली अतीत की भांति सभ्य व संस्कारित बन भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना ही महर्षि के जन्मदिवस को मनाने की सार्थकता है।

शांति पाठ और ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, आमजन, गणमान्य व्यक्तिय व मातृशक्ति उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026