Doordrishti News Logo

चुनाव की रणनीति तय करने को कुम्हार प्रजापति समाज की महापंचायत 16 को

  • मुख्यमंत्री के गृह जिले में होगी कुम्हार प्रजापति समाज की महापंचायत
  • जोधपुर की धरती से हुंकार भरेंगे कुम्हार प्रजापति समाज बंधु
  • विभिन्न मांगों को लेकर राजनैतिक हित एवं अधिकारों के लिए एक जाजम पर आएगा समाज
  • चुनावों से पूर्व रणनीति तय करके आर-पार की चेतावनी में है कुम्हार प्रजापति समाज
  • तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • रावण के चबूतरे में होगी महापंचायत

जोधपुर,प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में 16 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में 12 वीं रोड रावण का चबूतरा मैदान में कुम्हार प्रजापति समाज की महापंचायत आयोजित होगी। इस महापंचायत में भारत के कोने-कोने से कुम्हार प्रजापति समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कुम्हार प्रजापति समाज की महिलाओं एवं युवाओं में इस महापंचायत को लेकर विशेष जोश है।

प्रजापति समाज के अग्रिम संगठन प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं एवं राजस्थान में समस्त कुम्हार प्रजापति समाज को इस महापंचायत में शामिल होने के लिए निमंत्रण देकर आह्ववान किया गया है। कुम्हार प्रजापति समाज के युवा नेता एवं शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्षता एवं मेजबानी कुम्हार प्रजापति समाज जोधपुर जिला करेगा। इसमें बाहर से आने वाले सभी स्वजातीय बंधुओं की देखरेख एवं उनके रहने,ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी जोधपुर शहर एवं जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के समाज बंधुओं ने ली है। झालामंड ने बताया कि मूल ओबीसी की सबसे बड़ी जाति कुम्हार प्रजापति समाज को राजनीतिक दलों द्वारा ठगा गया एवं सरकारों ने हमेशा इस सभ्य जाति के साथ छलावा किया लेकिन अब समाज किसी के बहकावे एवं छलावे में नहीं आएगा। विभिन्न मुद्दों एवं मांगों को लेकर मूल ओबीसी की सबसे बड़ी जाति कुम्हार प्रजापति समाज आगामी 16 अगस्त 2023 को जोधपुर स्थित रावण का चबूतरा में एक जाजम पर बैठकर रणनीति तय करेगा।

इसे भी पढ़िए- स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति एवं संभाग युवा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत मानपुरा के नेतृत्व में जोधपुर के ओसिया,लूणी बिलाड़ा क्षेत्र में कुम्हार प्रजापति समाज के साथ जनसंपर्क किया गया। जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के झालामंड चौराहा पर कुम्हार प्रजापति समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा प्रजापति युवा शक्ति संगठन के संभाग अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति मानपुरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापति का साफा एवं माला पहनकर कर जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी को महापंचायत में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया। जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई। कुम्हार प्रजापति समाज के इस महापंचायत में समाज से जुड़े हुए पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक एवं बोर्ड आयोग के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पंच,सरपंच,पार्षद आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले कुम्हार प्रजापति समाज के नेता भी इस महापंचायत में भाग लेकर इसे सफल बनारेंगें।महापंचायत की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed