Doordrishti News Logo

जोधपुर, फतेहसागर ओटे के सामने स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम के सातवें महंत युक्तिराम साहेब की 29वीं बरसी आश्रम के महंत प्रहलाददास के सानिध्य में आश्रम के संत और अनुयायियों द्वारा सादगी से श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

आश्रम के उत्तराधिकारी संत राजेंद्रदास ने बताया कि महंत युक्तिराम साहेब 29 वर्ष पूर्व चैत्र शुदी छठ को जीवित समाधिस्थ हो गए। प्रतिवर्ष उनका बरसी महोत्सव संत समागम के साथ श्रद्धापूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मगर कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष और इस वर्ष कोरोना गाइडलाइंन की पालना करते हुए सुक्ष्म आयोजन रखकर बरसी सादगी से मनाई गई। इस दौरान संत मांगुदास, संत चेतनदास और संत सेवादास की मेजबानी में सुबह समाधि पूजन तत्पश्चात सत्संग और सुक्ष्म प्रसादी का आयोजन हुआ।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026