बाजारों में उतरी महालक्ष्मी,बाजार गुलजार करोड़ों का कारोबार

जोधपुर,बाजारों में उतरी महालक्ष्मी, बाजार गुलजार करोड़ों का कारोबार।पंच दिवसीय महापर्व दीपोत्सव का आगाज आज धन त्रयोदशी के साथ हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस पर्व में इस बार लोगों में काफी उत्साह और उमंग है। शहर के बाजारों में आज सुबह से धन की देवी महा लक्ष्मी उतर आई। बाजारों में मानों बूम आ गया हो। सुबह से लोग बाग खरीदारी के लिए बाजारों की तरफ निकल पड़े। बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़भाड़ देखी गई। सोने चांदी के साथ इलेक्ट्रानिक आइटमों की आज जमकर खरीद हुई। गाडिय़ों के शोरूम आज गुलजार हो गए,सर्राफा बाजार भी गुलजार दिखा।दोपहर बाद में शहर के भीतरी क्षेत्र में कपड़ा मार्केट चमक उठा। यहां बाजारों में खरीदारों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है धन की देवी महालक्ष्मी मानो जमीं पर उतर आई हो। खुशियों व रोशनी का पर्व दीपोत्सव शुक्रवार को धनतेरस से शुरू हो गया। इस बार दीपावली का त्योहार तिथियों के उतार चढ़ाव के चलते धनतेरस पर्व शनिवार को भी दोपहर तक मनाया जाएगा।दो तिथियों के फेर में लोगबाग उलझे हुए हैं। मगर आज शुक्रवार को पहला दिन खरीदारी के हिसाब से लोगों ने उत्तम माना। तिथियों के घटने-बढऩे के कारण पांच की जगह छह दिन तक मनाया जाएगा। दीपावली महापर्व दस नवम्बर को धनतेरस से शुरू हो गया। इसके बाद छोटी दीपावली या रूप चौदस 12 नवम्बर और दीपावली भी 12 नवम्बर,अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 14 नवम्बर और भाईदूज 15 नवम्बर को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी 

सज गए बाजार, रात को देखते ही बन रही रोशनी
शहर के बाजार रोशनी से गुलजार हैं। रात के समय शहर में हो रही रोशनी से हर कोई आकर्षित है। आगामी पांच दिनों तक शहर में जगमग रोशनी बनी रहेगी। भीतरी शहर के व्यापारियों द्वारा इस बार अच्छी रोशनी कर बाजारों को सजाया गया है।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पांच सौ करोड़ कारोबार का अनुमान
आज धनतेरस पर पहले दिन रात तक शहर में पांच सौ करोड़ कारोबार होने की संभावना है। बाजार पूरी तरह गुलजार हो रखे हैं। खरीदारी के लिए लोग मुहूर्त देखकर निकल रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews