Doordrishti News Logo

सावन का पहला सोमवार

जोधपुर, सावन के पहले सोमवार को आज शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान शिव का जल से ही नही बल्कि पंचामृतों से अभिषेक किया। सुबह ही मंदिरों में कुंवारी और विवाहिताओं ने भगवान शिव के दर्शन के साथ ही अलग-अलग तरह से अभिषेक किया। कईयों ने आज से व्रतोपवास भी शुरू किया है। शहर के विभिन्न मंदिरों से कोरोना से मुक्ति के लिए भी अभिषेक किया गया। कई यजमानों ने दूध,जल और शहद से शिवलिंग को नहलाया।

मंदिरों गूंजे महाकाल जयकारे

आज सावन के पहले सोमवार को शहर के प्राचीन मंदिर अचलनाथ महादेव मंदिर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर, पब्लिक पार्क स्थित महादेव मंदिर, शास्त्रीनगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर आदि में भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए अभिषेक किया गया। सुबह से ही शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। इस अवसर पर मंदिरों में कोविड की पालना का भी ध्यान रखा गया। लोगों ने एक-एक कर अभिषेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुगंधित पुप्प महादेव परिवार को चढ़ाए गए। रूद्र कथाएं भी पढ़ी गई तो कई मंदिरों में शिव चालीसा पाठ का वाचन पुजारियों व भक्तों की तरफ से किया गया।

ये भी पढें – नगरनिगम के घर-घर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: