Doordrishti News Logo

वाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 1.50 लाख ऐेंठ लिए

यूट्यूब पर चढ़ाया वीडियो,पीड़ित पहुंचा अदालत,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के भदवासिया स्थित कृष्णा नगर में रहने वाले एक युवक को किसी शख्स ने वाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। कॉल अटेंड करने के साथ ही उसके फेस फोटो को अपलोड कर अश्लील वीडियो बना दिया। फिर ब्लैकमेल करते हुए उससे डेढ़ लाख रूपए ऐंठ लिए। शातिर ने अश्लील वीडियो को यूट्यूब पर डालने की धमकी दी और रूपयों की मांग करने लगा। रूपए नहीं दिए जाने पर अब उसे यूट्यूब पर डाल दिया।पीडि़त ने अदालत की शरण ली और माता का थान पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- बुजुर्गो व विद्यार्थियों का सम्मान कर पुरस्कृत किया

थानाधिकारी राजूराम बामणियां ने बताया कि भदवासिया स्थित कृष्णा नगर में रहने वाले एक युवक ने अदालत में इस्तगासे के जरिए अब केस दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि गत साल अगस्त में उसके किसी शख्स का वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया था। जिस पर उसे अटेण्ड किए जाने के साथ ही सामने वाले शातिर ने चेहरे की फोटो लेकर मिक्सिंग करते हुए अश्लील वीडियो बना दिया। बाद में उसे यूट्यूब पर चढ़ाने की धमकी देकर उससे रूपए मांगने लगा।

परेशान होकर उसके खाते में पिछले पांच छह माह में डेढ़ लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए। उसने और रूपयों की डिमाण्ड की तो मना करने पर वीडियो को यू ट्यूब पर चढ़ा दिया। थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि पीडि़त से तकरीबन डेढ़ लाख रूपए ऐंठे गए है। धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026