Doordrishti News Logo

मकान बनाकर दिया,बेटा बहू ने वृद्ध माता-पिता को निकाला घर से

जोधपुर,शहर के नरपत नगर नांदड़ी में वृद्ध माता-पिता को अपने पुत्र और पुत्रवधु से कोप झेलना पड़ा। बेटा बहू को अपनी जमीन बेचकर मकान बनाकर दिया। कर्जा लिया और चुकाने के लिए मदद मांगी तो घर से निकाला दे दिया।

वृद्ध पिता ने अब बनाड़ पुलिस का सहयोग लिया है। घटना में बनाड़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि नरपत नगर नांदड़ी के रहने वाले वीर बहादुर सिंह पुत्र नरपतसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनके तीन बेटे भंवरसिंह,रामसिंह एवं अर्जुन सिंह हैं।

ये भी पढ़ें- कला-संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध-बीडी कल्ला

इनमें मंझले पुत्र रामसिंह ने अपना मकान बेच दिया और बाद में उनके पास में आया और रहने को मकान आदि मांगा। तब पीडि़त वीर बहादुर सिंह ने अपने खसरा नंबर 161-162 में से 161 पर कर्जा लेकर मकान बनाकर रामसिंह को दिया। साथ में रहने लगा था। मगर वीरबहादुर ने मकान बनाने के लिए चार लाख कर्जा लिया जो उसे चुकाना था। तब उसने अपने पुत्र रामसिंह एवं पुत्रवधु को कर्जा चुकाने के लिए मदद मांगी। मगर रामसिंह ने अपने पिता वीर बहादुर और मां को घर से निकाल दिया।

इस पर पीडि़त अपने अन्य पुत्र अर्जुन अर्जुन के साथ रहने लगा। मगर मंझले पुत्र रामसिंह ने वहां आकर भी पिता और मां से अभद्र व्यवहार किया। बनाड़ पुलिस ने अब राजस्थान अधिनियम अभिभावक एवं वरिष्ठतम नागरिक का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीडि़त अपने हक का मकान दिलाने की मांग भी पुलिस से की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026