Doordrishti News Logo

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से बंशीधर भगत के बदले मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठनात्मक नियुक्ति के पत्र में जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा मदन कौशिक को उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।