Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने माचिया पार्क रेंजर को मंगलवार की शाम को दस हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह राशि उसने शिकार के एक प्रकरण के लिए ली थी।

ब्यूरो की टीम अब उससे पूछताछ में जुटी है। ब्यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि माचिया पार्क क्षेत्रिय वन अधिकारी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि अप्रेल 2020 में शिकार के प्रकरण में वन विभाग ने उसके चचेरे भाई सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया तथा बोलेरो कैंपर को जब्त किया था।

machia-park-ranger-caught-taking-ten-thousand-bribes

23 फरवरी 2021 को कोर्ट के आदेश से बोलेरो कैम्पर रीलिज होने पर 2 मार्च को कैम्पर वन विभाग ने छोड़ दी थी। इसको लेकर माचिया पार्क का क्षेत्रिय वन अधिकारी अशोकाराम पंवार गाड़ी छुड़वाने के नाम पर मदद के लिए पचास हजार रूपयों की मांग की। पूर्व में 20,000 रुपए लिए व शेष राशि और मांग रहा हैं।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि उनके सुपरविजन में गठित ब्यूरो की टीम ने सत्यापन करवाया। तब आरोपी ने दो हजार रूपए लिए। मगर रेंजर ने दस हजार की मांग की।

इस पर आरोपी के खिलाफ मंगलवार को ट्रेप का आयोजन कर उसे दस हजार रूपयों की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा गया। इस ट्रेप कार्रवाई में निरीक्षक मनीष वैष्णव आदि शामिल रहे। अब आरोपी रेंजर अशोकाराम पंवार से पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed