Doordrishti News Logo

शहर में धूूमधाम से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

रामनवमी

  • निकली भव्य शोभायात्रा
  • मंदिरों गलियों में गूंजे जयश्रीराम के जयकारे

जोधपुर,शहर में आज भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह घंटाघर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों के हैरत अंगेज करतब भी देखने को मिले। शहर की गलियोंं में सुबह से ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।

साढ़े नौ बजे से निकलनी शुरू हुई शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद की ओर से रामनवमी को लेकर शहर के घंटाघर से सुबह शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 500 महिलाएं ध्वज लेकर मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में आगे चल रही थी। इस बार शोभायात्रा में 450 झांकियां शामिल की गई। झांकियों में सामाजिक समरसता राष्ट्र्रीय एकता व पर्यावरण का संदेश दिखाई दिया। प्रत्येक साल की तरह इस बार भी शोभायात्रा घंटाघर से रवाना होकर कटला बाजार, अडा बाजार, खंडा फलसा, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग होते हुए सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा देखने के लिए सारा शहर उमड़ पड़ा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। सारा शहर श्रीराममयी दिखाई दे रहा था।

lord-shrirams-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-the-city

 

ये भी पढ़ें- जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी

अखाड़ों के करतब देखने को मिले

शोभायात्रा में नगर के सभी प्रमुख अखाड़े आर्य मरुधर व्यायामशाला, शिव दल, रामा दल, ओम दल, हिंद शक्ति दल, शिव शक्ति दल,भगवान दल, कृष्णा जिम्नेजियम,महादेव व्यायाम शाला, दुर्गा वाहिनी,महावीर दल,श्रीराम व्यायामशाला, देवी दल, भरत दल,बजरंग दल, हनुमान शक्ति दल,पवन पुत्र,जय भीम दल धरतीपुत्र, एकलव्य दल व्यायामशाला,भगत सिंह युवा दल,हनुमान दल व्यायामशाला आदि शामिल हो कर अपना प्रदर्शन करते देखे गए।

पुलिस का माकूल बंदोबस्त

रामनवमी और उसके उपलक्ष में निकलने वाली शोभायात्रा के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। संवेदनशील व अति-संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती गई। रामनवमी पर कमिश्नरेट के दोनों जिलों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये। सादे वस्त्र में पुलिसकर्मी व महिला शक्ति टीम भी तैनात दिखाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025