Doordrishti News Logo

महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर

  • चांदपोल में प्रारंभ हुआ नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
  • पहले ही दिन युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

जोधपुर,महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर। मरूधर नारी सशक्तिकरण संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सात दिवसीय शिविर सोमवार से चांदपोल के गौर मैदान पर प्रारंभ हुआ।

यह भी पढ़ें – मतदान तिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

संगठन की पुष्पा दीदी व शिविर संयोजन आरती श्रीमाली ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाओं में आत्मरक्षा के गुर सीखने के प्रति जोरदार उत्साह देखा गया। श्रीमाली ने बताया कि 30 जून तक सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक लगने वाले शिविर में राजस्थान पुलिस के अनुभवी मास्टर पुलिस ट्रेनर द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – 142 साल का हुआ अपना जोधपुर रेलवे

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा में वृध्दि के साथ-साथ बौद्धिक विकास का मूल मंत्र भी दिया जाएगा। सभी नियमित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।