Doordrishti News Logo

धर्मांतरण को लेकर कुड़ी इलाके में देर रात हंगामा: पादरी दंपती हिरासत में

  • हिन्दूवादी संगठन पहुंचे
  • पुलिस बल बुलाया गया
  • कोर्ट से मिली जमानत पर रिहा

जोधपुर, शहर के निकट कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में देर रात हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। बताया गया कि एक घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। मगर बाद में हिन्दूवादी संगठनों को जानकारी मिली कि धार्मिक आयोजन की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने वहां पर आए पादरी दंपती को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के आलाधिकारी मिली शिकायत पर कार्रवाई कर दंपती को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना मेें पुलिस ने इसमें एक महिला द्वारा अपने घर में धार्मिक आयोजन होना बताया।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि रात में सेक्टर 2 में एक परिवार की तरफ से धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम चल रहा था। तब हिन्दूवादी संगठन के कुछ लोग वहां पहुंच गए। इनका आरोप था कि धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर उन्होंने परिवार में चल रहे धार्मिक आयोजन को धर्मांतरण मान कर विरोध जताना शुरू कर दिया। इससे वहां हंगामेदार स्थिति बन गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इधर सूचना मिलने के साथ ही एसीपी बोरानाडा जेपी अटल, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान भी पहुंचे। लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस बारे में जिस घर में आयोजन चल रहा था वहां मौजूद महिला ने बताया कि घर पर खाने का आयोजन था और कुछ मेहमानों को बुलाया है। धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है। थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस बारे पादरी दंपती सेमराजा सिंह एवं उसकी पत्नी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

महिला के परिवार का चर्च में आना जाना

सूत्रों के अनुसार बिहार की इस महिला परिवार का चर्च में आना जाना रहता है। उनके संपर्क में पादरी परिवार भी था। क्षेत्र मेें एक हिन्दूवादी संगठन का कार्यकर्ता भी रहता है। इस आशंका में उसने धर्मांतरण होने की बात को फैलाया।

रात में हिन्दूवादी संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

धर्मांतरण की जानकारी जैसे-जैसे हिन्दूवादी संगठनों को पता लगी तो वे रात को कुड़ी सेक्टर 2 में उस महिला के बाहर एकत्र हो गए और वहां बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। उल्लेखनीय है कि इसी माह के शुरूआत में 3 मई को शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना था। जिसके बाद से हिन्दूवादी संगठन ज्यादा सतर्कता बरतने लगे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सिम पोर्ट करने और चेहरा दुबारा स्कैन कर फर्जी तरीके से सिम बनाई

January 18, 2026

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026