Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र कलाल कॉलोनी गली नंबर 11 में रहने वाले एक मकान मालिक ने अपने किरारदार को कैंची से वार कर गोद दिया। घायल किराएदार की रिपोर्ट पर नागौरी गेट पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। मकान मालिक घटना के बाद से फरार है। कैंची के वार उसकी गर्दन एवं पसलियां पर लगे है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दोनों ने साथ बैठक र शराब पी। किसी बात को लेकर झगड़ गए थे।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि कलाल कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र जगदीश कलाल की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात को वह अपने मकान मालिक महावीर कलाल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तब किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने घर में ही रखी कैंची से वार करने शुरू कर दिए। इससे उसकी गर्दन और पसलियों पर इसके वार लगे। घर में शोर शराब सुनकर परिजन आए। मगर तब तक महावीर कलाल भाग गया। पुलिस ने बताया कि रोजाना ही यह लोग साथ बैठकर शराब पीते थे। हमले की वहज आपसी विवाद व बोलचाल होना सामने आया है। पीडि़त का मेडिकल करवाने के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

>>> कायलाना में मिले शव की पहचान, मृतक बेरोजगारी को लेकर था परेशान

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026