Doordrishti News Logo

पांच घरों में सैंध लगाकर लाखों की चोरी

  • दीपावली पर नकबजनों की दिवाली
  • दिवाली के बाद लौटे परिवारों को लगा चोरी का पता

जोधपुर,पांच घरों में सैंध लगाकर लाखों की चोरी। कमिश्नरेट में पांच घरों में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात,नगदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ हाथ घडिय़ां आदि सामान चोरी कर गए। संबंधित थानों में चोरी के अलग अलग प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। जिला पूर्व में बनाड़,नागौरी गेट और पश्चिम में प्रतापनगर,राजीव गांधी नगर एवं देवनगर थाना क्षेत्रों में यह चोरियां हुई है।

यह भी पढ़ें – दीपक कुमार के अंगदान से कई लोगों को मिला नया जीवन

जिला पूर्व बनाड थाना
पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत भाणिया हाल बलराम नगर नांदड़ी निवासी किशनाराम पुत्र रामचंद्र विश्रोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे नेवी से सेवानिवृत है। गत एक माह से अपने गांव कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। इस बीच घर सूना था। 2 नवंबर को सूचना मिली कि घर के ताले टूटे हैं। इस पर वे जोधपुर पहुंचे।

अज्ञात चोर उनके घर से 20 हजार की नगदी,दो स्मार्ट वॉच,दो पुरानी घडिय़ां,आधा तोला वजनी आभूषण आदि ले गए है। इस बारे में एएस आई परसाराम जांच कर रहे हैं।

नागौरी गेट थाना
पावटा सी रोड महामंदिर में रहने वाले नरेश शर्मा पुत्र रामनिवास की तरफ से पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने मंडोर मंडी चौराहा के पास में अस्थाई पटाखा की दुकान लगाई थी। 1-2 नवंबर की रात को अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 2.50 लाख कीमत के पटाखे एवं 55 हजार की नगदी गल्ले से चोरी कर ले गए। नागौरी गेट पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जिला पश्चिम प्रतापनगर थाना
कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार सी-21 में रहने वाले 66 साल के राजेंद्र पुत्र भंवरलाल गोयल की तरफ से पुलिस को बताया गया कि वे परिवार सहित दिवाली मनाने अपने गांव फलोदी गए थे। 29 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक घर सूना था। 3 नवंबर को लौटे तो पता लगा कि घर की कुंडिया आदि तोडक़र चोरों ने प्रवेश किया। घर से 3 नई घडिय़ां,दो पुरानी घडिय़ां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी जिनमें गोखरू,नेकलेस,कड़े ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर फेंक दिया और डीवीआर चोरी कर गए। चोरी 29 अक्टूबर की रात को होना प्रतीत हुआ है। मामले में प्रताप नगर पुलिस अब जांच कर रही है।

राजीव गांधी नगर थाना
लोहावट के दयाकोर हाल सुंदर बालाजी कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी आमदीन पुत्र आरब खां ने राजीव गांधी नगर पुलिस को बताया कि उसका घर सूना था। अज्ञात चोर घर से चांदी की पायलों की जोडिय़ों के साथ 35 हजार की नगदी चोरी कर गए।

देवनगर थाना
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 10/596 निवासी दिनेश पुत्र शिवशंकर व्यास ने पुलिस को बताया कि उसका एक घर मंगलम अर्पणा मोहनपुरा में आया है। जहां अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर 15 हजार की नगदी के साथ तांबे पीतल के बर्तन,चांदी की पायजेब,गिलासें आदि चोरी कर ले गए। घटना 31 अक्टूबर को होना प्रतीत हुआ है।

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026