भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा का आयोजन

जोधपुर,भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन बीआर बिड़ला स्कूल परिसर में किया गया।मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात माथुर व सचिव राजेंद्र मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें – सतर्कता पर निबंध व वॉक प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और सरस्वती माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुआ। इस अवसर पर शाखा के संरक्षक डीएल माथुर, प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रांतीय वित्त सचिव रामकिशन भूतड़ा,कार्यक्रम संयोजक गोविंद राम डागा,अध्यक्ष अर्चना बिड़ला, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा,सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा एवं सदस्य महेश पुरोहित,कमला कैला,उमा काबरा उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक गोविंद राम डागा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। कनिष्ठ वर्ग में मयूर चौपासनी पब्लिक स्कूल प्रथम, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वितीय और महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल महामंदिर तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में मयूर चौपासनी पब्लिक स्कूल प्रथम, सैनिक हनुमंत सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय तृतीय रहे।

शाखा उपाध्यक्ष सुरेश भूतड़ा ने प्रतिभागियों और सदस्यों का स्वागत किया। विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोविंद राम डागा और उनकी टीम बंसीलाल सोनगरा,कैलाश बोहरा,दिनेश गुलेछा,प्रदीप मुथा, और रूपनारायण महेश्वरी का सहयोग रहा। संचालन शैला जाजू और सुधांशु टाक ने किया।

Related posts:

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025

केंद्रीय कारागार के शौचालय के रोशनदान में मिला कीपेड फोन

November 20, 2025

महिला की फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर समाज में बदनाम करने का आरोप

November 20, 2025