मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पर्यटन विभाग, जोधपुर की ओर से बुधवार 14 जनवरी को गांधी मैदान सरदारपुरा में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे
यह आयोजन नगर निगम जोधपुर एवं जिला प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है,जिसमें आमजन के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों की सहभागिता रहेगी। उत्सव के दौरान आकाश में लहराती रंग-बिरंगी पतंगें पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह का विशेष आकर्षण होंगी।
आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोक परंपराओं को सहेजते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा जोधपुर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करना है।
