Doordrishti News Logo

रेग्युलेशन,वैक्सीनेशन, अस्पताल प्रबंधन पर करें विशेष फोकस

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड-19 केसेज के पुनः तीव्र गति से बढने के कारण कोविड वेक्सीनेशन के अधिकतम योग्य लाभार्थियों को लाभान्वित करने व संक्रमण के प्रसार को नियत्रित रखने के लिए गठित की गई समस्त 12 सेल के प्रभारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। हमें रेग्युलेशन, वैक्सीनेशन व अस्पताल प्रबंधन पर विशेष फोकस देते हुए कोविड की विकटतम परिस्थितियों के लिए पूर्ण तैयारी रखनी है। एयरपोर्ट, रेल्वे व बस स्टेण्ड के साथ निजी ट्रेवल्स फर्मो की प्रभावी स्क्रीनिंग हो।

कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा सुविधा, अस्पताल प्रबंधन, स्क्रीनिंग, सैम्पलिंग,रेगुलेशन,होम आईसोलेशन, आईईसी, क्वारंटीन, कंट्रोल रूम, वेक्सीनेशन, काउसंलिग सेल के प्रभारी व सह प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर सेल के अधिकारियों को प्रोएक्टिव रहकर आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सा सुविधा समन्वय सेल के प्रभारी अधिकारी डा इन्द्रजीत यादव को अस्पतालों में अॅाक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था, बैड, आईसीयू, पीपीईकिट, ग्लब्ज, सैनेटाईजर, आवश्यक स्टाफ की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मेडिकल काॅलेज प्रशासन सहित समस्त राजकीय व निजी अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने स्क्रीनिंग सेल के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी द्वितीय सत्यवीर यादव को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट की तरह रेल्वे व बस स्टेण्ड के साथ निजी टूर एण्ड ट्रेवल्स फर्मो से समन्वय स्थापित कर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग के कार्य को अधिक प्रभावी बनाएं।

जिला कलेक्टर ने कहा कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए श्रेणीबद्ध तरीके से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करें। उन्होंने सैम्पलिंग व सर्विलांस सेल को निर्देश दिए कि वे सुपर स्प्रेडर्स की अधिकाधिक सैम्पलिंग करवाएं। हाईरिस्क व वल्नेरेबल व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता देकर अधिकाधिक सैम्पलिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस प्रशासन व निगम के साथ ही विभागीय एनफोर्समेंट टीम भी गठित की जायेगी। ये दल अपने विभागीय कार्य क्षेत्र में कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि रेगुलेशन सैल के अधिकारी अपने निर्धारित जोन क्षेत्र में निरन्तर दौरा कर गृह विभाग राजस्थान सरकार द्वारा निर्बन्धनात्मक प्रावधानों का सख्ती से पालना करें। उन्होंने आईईसी सैल, कंट्रोल रूम, सूचना संग्रहण सेल, क्वारटिंन सैल व वैक्सीनेशन सैल, शिकायत निवारण एवं काउसंलिग सैल के कार्यो पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जेडीए आयुक्त कमर उल चौधरी, नगर निगम उत्तर के आयुक्त आरएस तोमर, दक्षिण आयुक्त डा अमित यादव, डीसीपी पूर्व धर्मेन्द्र कुमार व पश्चिम आलोक श्रीवास्तव, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, एडीएम सिटी रामचन्द्र गरवा सहित समस्त सैल प्रभारियों व इंसीडेंट कमाण्डर ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026