Doordrishti News Logo
  • भीरती शहर में दिखेगी चहलपहल
  • महिलाओं के घर भेजी जा रही तीज

जोधपुर, मारवाड़ का करवा चौथ माने जाने वाला त्योहार कजळी तीज या सत्तू तीज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। सुहागिनें अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्या अच्छे वर की कामना के लिए उपवास करेंगी। घर में सुखशांति की कामना की जाएगी। शहर में मंगलवार को महिलाओं और कन्याओं द्वारा धमोळी  की जाएगी।

कजळी तीज बुधवार को

शाम चार बजे बाद धमोळी की धूम शहर में दिखाई देने लग जाएगी। रात भर चाट पकौडिय़ों और अन्य खानपान पर महिलाओं और कन्याओं का जोर रहेगा। शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में धमोळी की धूम मची रहेगी। टूटती तिथि के चलते कजळी तीज का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। आज शाम से तीज की तिथि आरंभ हो जाएगी।

कजळी तीज बुधवार को

महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की तरफ से हाथों पर मेहंदी सजाने का क्रम आज शहर भर में जोरों पर बना रहा। कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़भाड़ देखी गई। सगाई हो रखी लड़कियों के लिए उनके ससुराल वालों की तरफ तीज के तोहफे भी भेजे गए। घरोंं में आज सुबह से ही त्योहार को लेकर चहलपहल नजर आने लगी।

कजळी तीज बुधवार को

घरों में भी परिजन कोविड का पालना करते देखे गए। महिलाओं ने मास्क लगाकर ही मेहंदी लगाना उचित समझा।
शहर के कई फुटपाथों पर मेहंदी लगाने वाले लोगों के पास भी महिलाओं द्वारा पैसे देकर मेहंदी रचवाई गई। मिठाइयों की दुकानों पर सत्तू की खरीद फरोख्त बढ़ी है, तो कई घरों में परंपरानुसार तीज के सत्तू तैयार किए गए।

ये भी पढें – न किसानों का ऋण माफ हुआ, न ही बेरोजगारों को मिला भत्ता- चौधरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

 

 

 

Related posts: