Doordrishti News Logo

शहर में रही कजळी तीज की धूम, अखंड सुहाग के लिए रखा व्रत

जोधपुर,शहर में रही कजळी तीज की धूम, अखंड सुहाग के लिए रखा व्रत। मारवाड़ का प्रमुख लोकपर्व बड़ी (कजळी) तीज आज परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने आज व्रत रखा। वे चन्द्रोदय तक निराहार रही।

उन्होंने सज-धज कर नीमड़ी की पूजा की और अपने अखंड सुहाग की कामना तीज माता से की। दिनभर व्रत कर रात को चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अध्र्य देकर सत्तू खाकर पारणा किया। आज महिलाओं में हाथों पर मेहन्दी रचाने के प्रति भी खासा उत्साह दिखा। तीज के अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन किया गए। सुबह से ही पूजा अर्चना होती रही। कई मंदिरों में महिलाओं को कथा सुनाने और नीमड़ी की पूजा का आयोजन भी रखा गया। महिलाओं ने सज-धज कर नई पोशाक पहन कर नीमड़ी की पूजा की। शाम को गोबर से तलाई यानी घेरा बना कर उसे दूध से भरकर, दीपक की रोशनी में नींबू,सत्तू,चूनरी, मोती आदि का प्रतिबिम्ब देखा और तीज माता के तुष्टमान होने की कामना की। चांद निकलने पर व्रत करने वाली महिलाओं ने चांद की पूजा करने के बाद पारणा किया।

पढ़ें पूरी खबर यहां से – नवीनीकृत टाउन हॉल का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

इधर मिठाई की दुकानों पर चना,गेंहू, चने की दाल,चावल आदि को पीस कर बनाए गए सत्तू लोग खरीदते नजर आए। नव विवाहिताओं के पीहर पक्ष में सत्तू ससुराल पक्ष की महिलाओं के लिए ससुराल में भेजते नजर आए। जिन युवतियों की सगाई हुई है,उनके ससुराल से पीहर सत्तू मिठाई,फल कपड़े आदि की भेंट ससुराल वाले लेकर पहुंचे। महिलाएं भी सज-धज कर व्रत करती नजर आईं। व्रत त्योहार में हाथों में मेंहदी रचाने की परम्परा के चलते महिलाएं मेंहदी लगवाने उमड़ पड़ी थी। सरदारपुरा में कल रात से आज दिनभर मेंहदी लगाने वाले स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ रही। कजळी तीज के उपलक्ष में शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में तीजणियों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर,कटला बाजार कुंजबिहारी,अचलनाथ,जूनी धान मंडी गंगश्यामजी मंदिर में ठाकुरजी का विशेष शृंगार किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025

विकास रथों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का जनजन तक संदेश

December 17, 2025

राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण

December 17, 2025

पटरी पार करने के प्रति यात्रियों व आमजन को किया जागरूक

December 16, 2025

मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2043521 मतदाताओं का नाम सम्मिलित

December 16, 2025

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

December 16, 2025

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विकास प्रदर्शनी शुरू

December 16, 2025