Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बाड़मेर जिले की चौहटन पंचायत समिति के डेलुओं का तला ग्राम पंचायत के एलडीसी जगदीशनाथ को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी एलडीसी ने नरेगा में टांके की हाजिरी व मजदूरी की एवज में रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि डेलुओं का तला निवासी पदमाराम भील की शिकायत पर ग्राम पंचायत डेलूओं का तला के कनिष्ठ सहायक चूरू जिले में राजासर पवारन निवासी जगदीशनाथ को 25 सौ रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पदमाराम का आरोप है कि नरेगा में टांके की हाजिरी व मजदूरी चढ़ाने की एवज में जगदीशनाथ ने 25 सौ रुपए रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पदमाराम ने एसीबी की बाड़मेर चौकी में की। गत छह जून को गोपनीय सत्यापन कराए जाने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी पदमाराम मंगलवार को कनिष्ठ सहायक के पास पहुंचा और रिश्वत के 25 सौ रुपए दिए। जो उसने पेंट की जेब में रखे तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर जगदीशनाथ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े – लक्ष्य फाउंडेशन ट्रंस्ट ने किया पुलिस थाने में वृक्षारोपण

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026