रिदमिक जिम्नास्टिक में जोधपुर की मेहल जैन को दो पदक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रिदमिक जिम्नास्टिक में जोधपुर की मेहल जैन को दो पदक। भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ के तत्वाधान में पुणे में आयोजित राष्ट्रिय आल एज़ ग्रुप रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राजस्थान के 15 सदस्यीय दल ने भाग लिया।

सचिव राज्य संघ परमेश्वर प्रजापत ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की सीनियर वर्ग की टीम ने पांचवा, जूनियर वर्ग की टीम ने चौथा व सब जूनियर वर्ग ने सातवा स्थान प्राप्त किया। जान्हवी,मेहल जैन, मलिश्का शर्मा ने क्वालीफाई करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में किया तथा जोधपुर की जिमनास्ट मेहल जैन ने प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीता।

कोचिंग के लिए निकला किशोर नौ दिन से लापता,अब तक घर नहीं लौटा

प्रतियागिता के पदक वितरण समारोह के मुख्या अतिथि कानसिंह राठोड़,पूर्व महासचिव भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परमेश्वर प्रजापत विशिष्ट अतिथि ने विजेताओं को पदक वितरित करते हुए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
जिला जिम्नास्टिक्स संघ जोधपुर के सचिव डॉ.शक्तिसिंह रावलोत, भवानी सिंह,डॉ भागीरथ सिंह,नरेश सिंह,विक्रम सिंह,डॉ.अरुण शर्मा, प्रशांत गिरी ने आज विजेता दल के जोधपुर पहुँचने पर स्वागत किया।

सब जूनियर
जान्हवी पाली,नव्या मेवाड़ा जोधपुर,रितु चौधरी नागौर व दीपाक्षी नागौर

जूनियर वर्ग 
मेहल जैन जोधपुर,रक्षिता जोधपुर, मैत्रेयी जोधपुर।

सीनियर वर्ग 
मलिश्का शर्मा अलवर,याशिका जांगिड जोधपुर,यशस्वी गारू जयपुर व वैदेही गुप्ता जयपुर

प्रशिक्षक:-डॉ.अंजू मेवाड़ा
टीम मेनेजर:-विशाल मिश्रा
निर्णायक:-संकृति सोनी (अंतर्राष्ट्रीय जज)।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026