Doordrishti News Logo

जोधपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, शेयर के नाम पर 3.32 करोड़ ठगे

जोधपुर,दिल्ली पुलिस ने जोधपुर के एक व्यक्ति को शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर लोगों से 3.32 करोड़ रुपए लेकर धोखा देने के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने शेयर बाजार में पैसा लगा मोटा मुनाफा कमाने का लोगों को लालच दिया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति अमित है। यह जोधपुर में शेयर बाजार के कारोबार से जुड़ा है। शेयर बाजार के कारोबार में काम करने के दौरान इसने जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

करोड़ों की ठगी की मिली थी सूचना

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (अपराध) रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति व उसके परिजनों के साथ अमित ने 3.32 करोड़ रुपए की ठगी की। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह किसी के माध्यम से अमित से मिला। अमित ने उसे आश्वासन दिया कि यदि उन्होंने उसके माध्यम से शेयर बाजार में पैसा लगाया तो वे कम समय में बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद उसने व उसके परिजनों ने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अलग-अलग समय पर अमित को 3.32 करोड़ रुपए दे दिए।

इस मामले में अमित का एक सहयोगी उन्हें लगातार जानकारी देता रहा कि उनका पैसा विभिन्न कंपनियों में लगाया जा रहा है। अमित ने अनुचित तरीके से सारे रुपए अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा करवा दिए। यह मामला दिल्ली पुलिस ने गत वर्ष दर्ज किया था। मामले की जांच करने के बाद अब अमित को उसकी लोकेशन के आधार पर मुंबई से पकड़ा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026