Doordrishti News Logo

जोधपुर: भवन से नीचे गिरा श्रमिक मौत,चाचा ने देखा तो हुआ बेहोश

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: भवन से नीचे गिरा श्रमिक मौत,चाचा ने देखा तो हुआ बेहोश। शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे भवन पर कार्य करते श्रमिक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पास में उसका चाचा कार्य कर रहा था,यह सब देखकर वह बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसे होश आ गया। परिजन की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: आधे घंटे में 40 तोला सोना पार

एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि नागौरी गेट निवासी मोहम्मद खालिक और उसका चाचा आज सुबह रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे किसी बिल्डिंग पर कार्य कर रहे थे। तब मोहम्मद खालिक अचानक से नीचे गिर गया। यह सब होते देख उसका चाचा बेहोश हो गया। दोनों को बाद में अस्पताल ले जाया गया। मगर बुरी तरह घायल मोहम्मद खालिक की मौत हो गई। उसके चाचा को कुछ देर बाद होश आ गया। परिजन की तरफ से मर्ग में मामला दर्ज कराया गया है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026