Doordrishti News Logo

जोधपुर: महिला का दो साल से यौन शोषण,शादी के लिए मजबूर करने का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज)जोधपुर: महिला का दो साल से यौन शोषण,शादी के लिए मजबूर करने का आरोप।जिला पूर्व में महिला ने युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर दो साल से यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पीडि़त पर अब शादी का दबाव बना रहा है। महिला के मना करने बावजूद उसे फोटो वीडियो से ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीडि़ता की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

समारोह को बनाएं प्रेरणास्पद- संभागीय आयुक्त

जिला पूर्व में एक पुलिस थाने में महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके परिचित ने वर्ष 2022 सितंबर में उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पहली बार दुष्कर्म किया था। तब उसने आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए और दो साल से यौन शोषण कर रहा है। वह शादी का दबाव भी बना रहा है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह आरोपी से मना कर चुकी है मगर वह फोटो वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तरफ से मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ बयान लिए जाने है।

Related posts: