Doordrishti News Logo

सांसद चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री गोयल को पत्र लिखकर किया अनुरोध

जोधपुर, हरिद्वार कुंभ के लिए वर्तमान में जोधपुर से हरिद्वार तक कोई ट्रेन संचालित न होने की जोधपुर जिले सहित आस-पास क्षेत्रों के लोगों की असुविधा व पीड़ा को लेकर पाली सांसद पीपी चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर स्पेशन ट्रेन की मांग की है। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने अपने पत्र लिखा कि कुभ मेला, हिन्दू संस्कृति और धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से अतिविशेष आयोजन है। इस वर्ष मकर संक्राति 14 जनवरी 2021 से उत्तराखंड राज्य के शहर हरिद्वार जो भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बहुरूपदर्शिका प्रस्तुत करता है एवं जिसे आध्यात्मिक सुखों की स्थली के साथ ईश्वर का प्रवेश द्वार भी माना गया है, कुंभ महापर्व-2021 का आयोजन होना है। इस महापर्व में आने वाली अनेक तिथियों पर प्रमुख स्नान होंगे, जिसका हिन्दू धर्म के अनुसार विशेष मान्यता है। सांसद ने पत्र में जोधपुर से कोई भी स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक न होने की पीड़ा को उजागर करते हुए बताया कि वर्तमान में फरवरी के अंत से शुरू हो रहे सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुंभ के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन की जोधपुर से हरिद्वार के लिए कोई विशेष ट्रेन की तैयारी अभी तक नहीं हुई है। ऐसे में जोधपुर जिले के लोगों को इस आयोजन के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में जयपुर व मारवाड़ जंक्शन ही रह पाता है। इस विकल्प को चुनने के लिए भी लोगों के समक्ष विशेष रूप से सीटों की उपलब्धता नहीं है, क्योंकि शाही स्नान के लिए पहले ही वेटिंग बन चुकी है। सांसद ने पत्र में आगे जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर से मार्च के दौरान अहमाबाद-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 09031 है, जिसकी सभी क्लास में पहले से ही शाही स्नान के लिए प्रतीक्षा सूची बन चुकी है। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए बिना कंफर्म टिकट यात्रा को अनुमति भी नहीं है। दूसरी ट्रेन ओखा-देहरादून 09565 है, जिसमें अभी थर्ड एसी क्लास में वेटिंग चल रही है और बाकी क्लास में सीमित सीट हैं। मारवाड़ जंक्शन से मार्च में जयपुर के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 09031 है, जिसमें किसी भी क्लास में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पत्र के अंत में रेल मंत्री से अनुरोध करते हुए सांसद ने लिखा कि ऐसी विकट परिस्थितियों में पश्चिमी राजस्थान के लोग, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकगण इस अतिविशेष प्रमुख तिथियों के लिए होने वाले स्नान हेतु योजना बना कर अब कंफर्म टिकट के लिए परेशान हो रहे हैं। अतः जोधपुर से हरिद्वार तक एक स्पेशल ट्रेन जल्द से जल्द चलाने हेतु उचित कार्यवाही कर लोगों का राहत प्रदान करें।

Related posts:

ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

February 28, 2026

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

February 27, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

February 27, 2026

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

February 27, 2026