जोधपुर: अतिक्रमण हटाने गए दस्ते और पुलिस पर पथराव कई चोटिल, हवाई फायर के साथ अश्रुगैस छोड़ी
- उम्मेद सागर बांध कैचमेट एरिया में अतिक्रमण
- पुलिस चलाया असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: अतिक्रमण हटाने गए दस्ते और पुलिस पर पथराव कई चोटिल, हवाई फायर के साथ अश्रुगैस छोड़ी।शहर के निकट सोमवार सुबह उम्मेद सागर बांध के केचमेट एरिया में किये गये अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर निगम, पीएचईडी तथा पुलिस के जाब्ते के साथ क्षेत्रवासियों ने जमकर भारी विरोध किया। प्रशासन को अतिक्रमियों का कोपभाजन बनना पड़ा। असामाजिक तत्व के युवकों ने जाब्तों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस को अपने बचाव के लिए अश्रुगैस छोडऩे के साथ हवाई फायर करना पड़ा।
इस पथराव में पुलिस के जवान और नगर निगम दस्ते का जेसीबी का चालक सहित काफी लोग चोटिल हो गए। पत्थरबाजी से मीडियाकर्मी भी बच नहीें पाए। सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा और नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ भी मौके पर पहुंचे।
यहां पहुंचे अतिक्रमकण हटाने
नगर निगम दक्षिण के वार्ड दस से जुड़े उम्मेद सागर केचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पीएचईडी और पुलिस का जाब्ता वहां पहुंचा। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की तरफ से पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सोमवार की सुबह भी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जेसीबी और अन्य संसाधन लेकर मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस पर महिलाओं और पुरूषों ने पुलिस व दस्ते का जमकर विरोध जताना शुरू कर दिया। लोग पहाड़ी एरिया में जमा भी हो गए। ज्यों ज्यों दस्ता आगे बढ़ता गया विरोध भी तेज होता गया। एक जगह जाकर जब दस्ता पहुंचने लगा तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।
पदक जीतकर जोधपुर पहुंचने पर ऋषभ का किया स्वागत
अचानक पथराव से पुलिस जाब्ता और दस्ते के कर्मचारी भागे
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के समय अचानक युवकों द्वारा पुलिस और निगम दस्ते पर पथराव करना शुरू कर दिया गया। जिससे उन्हें एकबारगी अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। कई लोग इसमें चोटिल हो गए। महिलाएं और बच्चों को भी पथराव में शामिल कर दिया।
हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त जाब्ता और अधिकारी पहुंचे
इधर मौके पर हालात बिगडऩे की स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। डीसीवी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा खुद मौके पर पहुंचे। महापौर दक्षिण वनिता सेठ भी मौका स्थल पर पहुंची। बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस जाब्ते को लगाया
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि कार्रवाई में राजकार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस को अभियान में लगाया गया है। जब तक अतिक्रमण नहीं हट जाता तब तक पुलिस वहां तैनात रखी जाएगी।
67 अतिक्रमण चिन्हित
नगर निगम की मानें तो यहां पर 67 अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। आज सुबह दस अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी।