जोधपुर: कुत्तों के बाड़े में किया सेवा कार्य
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: कुत्तों के बाड़े में किया सेवा कार्य।शहर के साहस चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एनिमल वेलफेयर सोसाइटी (कुत्तों का बाड़ा), सूरसागर रोड में शनिवार को विशेष सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर 10 किलो आटे की रोटियाँ,16 किलो दूध,5 किलो चावल,1 किलो सोयाबीन एवं आवश्यक मेडिकल सामग्री जैसे Bandage, Cotton, Gloves एवं Gauge Than आदि का भेंट किया गया।
साहस चैरिटेबल फाउंडेशन की संयोजक डॉ.मीनाक्षी कच्छावा ने बताया कि इस सेवा कार्य के दौरान डॉ.जहीन काजी (पशु चिकित्सक) सहित अन्य ने वहाँ मौजूद सभी सेवाभावी सदस्यों को कुत्तों की देखभाल,उनकी आवश्यकताओं व समस्याओं एवं वेलफेयर सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
जोधपुर: 29 जून को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 19वां सांख्यिकी दिवस
इस अवसर पर राजकुमारी गुप्ता, उषा कोठारी,कमला सांखला, सीमा परिहार,नीलम, lविजेंद्र कच्छावा, चंद्रकला संचेती,लोकेश,लता लाडवानी,महिंद्रा और दुर्गा ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
