Doordrishti News Logo

खाता ट्रांसफर करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किए शातिर ने फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर 2 लाख उड़ाए

जोधपुर(डीडीन्यूज),खाता ट्रांसफर करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किए शातिर ने फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर 2 लाख उड़ाए। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 16 में रहने वाली एक महिला के साथ ठगी हो गई। उसने अपना बैंक खाता तारापुर से जोधपुर ट्रांसफर कराने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किए थे।

डॉ.अजय कुमार ने संभाला संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार 

किसी शातिर ने उसे फर्जी स्क्रीन शॉट भेज कर चार बार में दो लाख रुपए उड़ा लिए। मामला 10 मार्च है। पीडि़ता ने इस बारे में साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी थी। फिलहाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है।

थानाधिकारी ईश्वर पारिक ने बताया कि सेक्टर 16/304 में रहने वाली सुमन चौहान पत्नी जयप्रकाश पंवार ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसे अपना एक बैंक खाता तारापुर से जोधपुर ट्रांसफर कराना था। तब उसने गूगल पर संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर का नंबर सर्च किया। बाद में इसका पता शातिर को लग गया और उसने फर्जी तरीके स्क्रीन शॉट भेज दिए। दो दिन में उसके बैंक खाते से चार बार में 2 लाख रुपए पार हो गए। मामला 10 मार्च है। उसके बाद सुमन ने साइबर पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

अब ब्रह्मोस और आकाश की शक्ति को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है-उपराष्ट्रपति

Related posts:

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025