Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्लास्टिक प्रदूषण की वैश्विक चुनौती को स्वीकार करते हुए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर के 60 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं यूनिट लीडर्स राष्ट्रीय स्तर की टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज बैज प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गए हैं।

सीओ गाइड सुयश लोढा के अनुसार ये युवा वयस्कों को अपने प्लास्टिक की खपत को प्रतिबिंबित करने, इस खपत को कम करने के उपाय खोजने और अपने घरों, समुदायों व संस्थानों में परिवर्तन लाने के लिए आमजन को प्रेरित करेंगे।

जिले के इन चयनित युवाओं को चैंपियन के रूप में शिक्षित करने के उद्देश्य से जोधपुर के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिवम मिश्रा के नेतृत्व में ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय की चुनौतीपूर्ण टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज योजना के तहत सदस्य युवाओं को एक बेहतर दुनिया के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ एक प्लास्टिक चैलेंज बैज चैंपियन बनने का आह्वान किया गया। वेबीनार में रोवर मेट प्रदीप घारू नवनीत सिंह एवं रेंजर मेट लिशांशी राठौड़ के द्वारा योजना की क्रियान्विति के तरीकों को दर्शाया गया।

ये भी पढ़े – विधायक ने वैदिक यज्ञ किया

 

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026