Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए जोधपुर रेल मंडल ने विशेष कदम उठाए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलवे कर्मचारियों तथा रेल यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये कई कदम उठाए गए हैं। जोधपुर मंडल के रेल चालक दल को संक्रमण से बचाने के लिये मंडल की लॉबी में कांटेक्टलेस चालक दल एप का उपयोग कर लगभग 80 प्रतिशत रनिंग स्टाफ को साइन-ऑन, साइन-ऑफ करवाया जा रहा है। रंनिग कर्मचारियों के सभी पीरियोडिकल मेडिकल एग्जाम (पीएमई) व अन्य सभी रिफ्रेशर कोर्सेज को स्थगित कर दिया गया है। आवश्यक सेफ्टी संबंधी अन्य सभी कॉर्सेज को ऑनलाइन करवाया जा रहा है।

रेलवे कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की पालना करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन, सेनेटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा इस संबंध में सुपरवाइजर द्वारा समझाइश भी की जा रही है। रेलवे कार्यस्थल पर कॉन्टैक्टलेस फुट ऑपरेटेड हैंड वॉश उपलब्ध करवाए गए हैं। रेलवे रनिंग स्टाफ या उनके पारिवारिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने पर उनके सुपरवाइजर द्वारा नियमित बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है और उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। यदि स्टाफ या उनके पारिवारिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं तो उनको तुरंत आइसोलेट रहने के निर्देश दिये जाते हैं। जिससे कोरोना वायरस के फैलाव को सीमित किया जा सके एवं अन्य स्टाफ में इसके फैलाव को रोका जा सके।

रेलवे यात्रियों के लिये रेलवे स्टेशनों पर कोविड उपयुक्त व्यवहार, कोरोना से बचाव तथा अन्य जानकारी देने वाले पोस्टर लगाए गए है। रेलवे स्टेशनों पर हैंड सेनिटाइजर, सामान सेनिटाइजर लगाए गए है तथा रेलवे स्टेशनों पर बैठने के लिये लगी बैंचों पर दूरी बनाकर बैठने हेतु निशान लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़क़ी पर यात्रियों के बीच निर्धारित दूरी बनाये रखने के लिए निशान लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा रेलगाडिय़ों को अच्छी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है। जोधपुर कोच केयर काम्पलेक्स में सभी रेलगाडिय़ों के सीट,बर्थ,फर्श, नल, वाशबेसिन, कम्बोड,सम्पूर्ण टायलेट व पूरे कोच पर स्प्रे मशीन से एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन का नियमित रुप से छिडक़ाव किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा रेलगाडिय़ों को अच्छी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय आपदा के समय व विपरीत परिस्थितियों में भी रेलवे का रनिंग स्टॉफ, भारत की लाइफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेल के संचालन में अग्रणी भूमिका निभाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर उच्च मानक स्थापित कर रहा है।

ये भी पढ़े :- स्काउटिंग एक युवा आंदोलन है –  जोशी

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026