- जोधपुर: दोस्ती और सैक्सुअल हैरेसमेंट का दबाव,महिला ने मना किया तो पीठ में मारा चाकू
- पीड़िता अस्पताल में भर्ती
- पर्चा बयान पर मामला दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दोस्ती और सैक्सुअल हैरेसमेंट का दबाव,महिला ने मना किया तो पीठ में मारा चाकू। जिला पश्चिम में बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कार्यरत सुपरवाइजर ने अपनी एक महिला कर्मचारी पर दोस्ती का दबाव बनाया। उसे सैक्सुअल हैरेसमेंट किया गया। महिला ने मना किया तो उसने शनिवार को चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार महिला के पीठ पर लगा है। उसे पर्चा बयान पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आंरभ की है।
पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कंप्यूटर कार्यालय में लगी है। गत 15 दिनों से उसका सुपरवाइजर सतपाल विश्रोई उर्फ राजू उसे दोस्ती का दबाव बनाने के साथ सैक्सुअल हैरेसमेंट कर रहा है। वह उसे मना कर चुकी है। मगर वह नहीं मान रहा। पिछले तीन चार दिनों में काफी परेशान किया था। यह बात उसने अपने पति को बताई तो उन्होंने नौकरी छोडऩे की बात की। वह नौकरी छोडऩे के लिए तैयार हो गयी। आरोपी ने दो तीन दिन पहले भी परेशान किया,फिर सबको दिखाने के लिए माफी मांगी थी।
जोधपुर: रात के समय साढ़े ग्यारह साल की बच्ची से छेड़छाड़
पीडि़ता का कहना है कि वह शनिवार की सुबह दस बजे फैक्ट्री कार्यालय पर पहुंची थी। तब वहां स्टाफ नहीं आया था मगर सतपाल विश्रोई था। उसने अकेली पाकर छेड़छाड़ की और उससे बचने का प्रयास किया तो उसने टेबल की दराज से चाकू निकाल कर हमला किया जिससे चाकू का वार उसकी पीठ पर लगा। उसके शोर मचाए जाने पर फैक्ट्री स्टाफ आया और उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पर्चा बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
