एक परिवार को उनका गुमशुदा बेटे को मिलाकर जोधपुर पुलिस ने दिया मानवता का परिचय

  • टोंक जिले का एक किशोर कई दिन से लापता था
  • भटकते हुए जोधपुर पहुंच गया
  • 10दिन से जोधपुर में भटक रहा था
  • एएसआई प्यारेलाल की मेहनत रंग लाई
  • एक परिवार को उनका खोया हुआ बेटा मिला

जोधपुर(डीडीन्यूज),टोंक जिले के बिजवाड़ निवासी एक लापता युवक को जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षित उसके घरवालों के सुपुर्द किया। यह युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी है,जो बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया और भटकते हुए जोधपुर पहुंच गया। यही नहीं पुलिस ने इस फटेहाल घूम रहे युवक को कपड़े खरीद कर भी पहनाए।

इसे भी पढ़ें – अभियान में 313 संदिग्ध वाहन चैक 60 पुलिस एक्ट में 66 कार्रवाई

जानकारी के अनुसार टोंक जिले के बिजवाड़ गांव निवासी नीरज चौधरी पुत्र घीसाराम काफी दिन से अपने घर से लापता था। रातानाडा लोको रोड पर विपिन जयपाल को यह दो दिन से यहां घूमता दिखाई दिया जिसके कपड़े भी फटे हुए थे। उन्होंने अपने पुलिस मित्र एएसआई प्यारेलाल से संपर्क किया। फोटो भेजी और युवक के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बराबर पूछने पर भी वह अपना जिला और गांव का नाम नहीं बता पा रहा था कि वह कहां का है?कहां से आया है? कभी भीलवाड़ा तो कभी करौली का बता रहा था। मानवता दिखाते हुए पुलिस एएसआई प्यारेलाल ने भीलवाड़ा, टोंक सहित कई जगह इसकी फोटो भेज कर वहां के वाट्सएप ग्रुपों में वायरल करवाया। परिजन ने उसकी गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवाई थी।

वहां की पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में जब इसकी युवक की फोटो आई तो इसके घर वालों को सूचना दी गई।

गुमशुदा युवक के पिता और भाई को सूचना मिली तो युवक के पिता और चाचा जोधपुर आए तब युवक को उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस एएसआई प्यारेलाल ने मानवता का परिचय देते हुए युवक के परिवार की मदद की और एक परिवार को उसके बिछड़े पुत्र को मिला कर एक मिसाल पेश की।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026