जोधपुर:30 मई को बालेसर,बिलाड़ा व भोपालगढ़ क्षेत्र के गांवों में पहुंचेंगे कृषि रथ

  • विकसित कृषि संकल्प अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर:30 मई को बालेसर,बिलाड़ा व भोपालगढ़ क्षेत्र के गांवों में पहुंचेंगे कृषि रथ।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खरीफ-पूर्व अभियान के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे तथा खरीफ मौसम में खेती हेतु उन्नत तकनीकों की जानकारी देंगे।

संयुक्त निदेशक कृषि सत्यनारायण गढ़वाल ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन 30 मई को तीन तकनीकी दल जोधपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के चयनित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

अधिकारी परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करें-पटेल

30 मई को इन ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम:-
• दल प्रथम (पंचायत समिति बालेसर): बावरली,बेलवा खतियान, गोपालसर
• दल द्वितीय (पंचायत समिति बिलाड़ा): कपरड़ा,भावी,बाला
• दल तृतीय (पंचायत समिति भोपालगढ़): खेड़ी सालवा,देवातरा, भोपालगढ़।

इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,समेकित कृषि प्रणाली,जल संरक्षण तकनीक एवं उन्नत बीजों के उपयोग आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अभियान का लाभ उठाएं।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025