जोधपुर: संदिग्ध हालात में खानाबदोश झुलसा

शव को हिन्दू सेवा मंडल के सुपुर्द

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: संदिग्ध हालात में खानाबदोश झुलसा। शहर के रातानाडा स्थित खासबाग एरिया में पंद्रह दिन पहले एक खानाबदोश संदिग्ध हालात में झुलसा था। उसे एंबुलैंस की मदद से एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवा मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई। बाद में शव हिन्दू सेवा मंडल को सुपुर्द कर दिया गया। इस बारे में रातानाडा पुलिस की तरफ से मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में उसे खानाबदोश माना है।

जोधपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत

दरअसल 16-17 जुलाई को खासबाग एरिया में एक व्यक्ति जली हुई हालात में पड़ा था। जिसे बाद में एंबुलैंस की मदद से एमडीएम अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मगर इस बीच उसकी मौत हो गई। उसका नाम राजूराम बताया गया और उम्र तकरीबन 52 साल के आस पास थी। रातानाडा थाने के हैडकांस्टेबल विक्रम के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। कई दिनों तक उसके परिजन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिले। संभवत: वह खानाबदोश था।