जोधपुर : गौ संरक्षण और संवर्धन पर राष्ट्रीय सेमिनार 27 जुलाई को
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे मुख्य अतिथि,कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जोराराम कुमावत और अविनाश गहलोत,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,केके बिश्नोई, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली,देवेंद्र जोशी तथा जोधपुर के प्रमुख संतों का मिलेगा सानिध्य,फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के गौ संरक्षण अभियान का है दूसरा चरण।
जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर : गौ संरक्षण और संवर्धन पर राष्ट्रीय सेमिनार 27 जुलाई को।भारतीय सनातन संस्कृति की प्रतीक गौ माता को समर्पित गौ संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सामाजिक सरोकार अभियान के अंतर्गत एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन रविवार 27 जुलाई को अपराह्न 4 बजे किया जाएगा।
चौपासनी पाल बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में संत समुदाय के अलावा जनप्रतिनिधियों के साथ गोपालक, गौशाला संचालक,गौ सेवक,किसान और विभिन्न समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाले समाज सेवी व गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम समन्वयक राजीव गौड़ और कमल पुरोहित ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के चेयरमैन जगदीश चंद्र और सीईओ पवन अरोड़ा की पहल पर जोधपुर में पिछले वर्ष मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन कर गौ सेवकों और गौ शाला संचालकों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया था। दूसरे चरण में जन प्रतिनिधियों और संत समुदाय की मौजूदगी में गौ संरक्षण और संवर्धन विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार का आयोजन कर गौ सेवकों,गौ पालकों और गौशाला संचालकों के साथ-साथ आम जन को भी गौ सेवा के प्रति और अधिक समर्पित करने के साथ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी इस सेमिनार की माध्यम से दिया जाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश और प्रदेश की राजनीतिक,धार्मिक और सामाजिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर की देखरेख में आयोजित हो रहे इस सेमिनार में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे,जबकि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जोराराम कुमावत और अविनाश गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,केके बिश्नोई, विधायक अतुल भंसाली,देवेंद्र जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे।
राज्यपाल ने किया संविधान पार्क में प्रतिमा अनावरण,363 खेजड़ी पौधों का रोपण
कार्यक्रम में जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,गोपालन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों,विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति की मूल आत्मा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित भव्य राष्ट्रीय सेमिनार में महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी,सैनाचार्य अचलानंद गिरि,महंत डॉ रामप्रसाद,साध्वी प्रीति प्रियवंदा, इस्कॉन जोधपुर अध्यक्ष सुंदरलाल दास व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
आयोजन सह समन्वयक शिव प्रकाश पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश की सनातन परंपरा की रक्षा,गौ माता को उनके अधिकार दिलाने तथा गौसेवा को समाज के केंद्र में लाने के लिए एक ठोस विमर्श और नीति निर्माण की दिशा तय करना है। इस सेमिनार में सार्थक संवाद एवं विचार मंथन होगा।