जोधपुर: जोजरी नदी में प्रदूषण रोकथाम को बैठक

  • संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • सभी विभागों को पारस्परिक समन्वय से ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जोजरी नदी में प्रदूषण रोकथाम को बैठक।संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कक्ष में जोजरी नदी में संभावित प्रदूषण की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान डॉ.प्रतिभा सिंह ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जोजरी नदी में संभावित प्रदूषण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बीते एक वर्ष में प्रशासनिक स्तर पर किए गए प्रयासों,प्रस्तावों एवं सुझावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सभी विभाग मिलकर समन्वित रूप से कार्य करें।

संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभागों से एक विस्तृत और व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि उच्च स्तर पर इस दिशा में ठोस निर्णय लिए जा सकें।इस अवसर पर जोधपुर एवं बालोतरा के औद्योगिक अपशिष्ट तथा शहरी सीवरेज को फिल्टर कर नदी के जल को प्रदूषित होने से रोकने हेतु विभिन्न तकनीकी सुझाव आमंत्रित किए गए।

जोधपुर: सिविल डिफेन्स पोर्टल पर भूतपूर्व सैनिकों का स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण प्रारंभ

डॉ.सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जोजरी नदी का भौतिक मुआयना कर एवं सरकारी सर्वे के अनुरूप एक ठोस प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में डॉ. प्रतिभा सिंह ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जोजरी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जोधपुर के जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,बालोतरा के जिला कलक्टर सुशील कुमार,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी,राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल,जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी एवं परवर्णीय अभियंता कामिनी सोनगरा,जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अरुण कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026