जोधपुर-इंदौर ट्रेन मंगलवार को देरी से रवाना होगी
चित्तौड़गढ़-उदयपुर ट्रैक पर होगा तकनीकी काम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-इंदौर ट्रेन मंगलवार को देरी से रवाना होगी। चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलखंड पर झड़वासा-बांदनवाड़ा स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने के काम के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन दोनों दिशाओं से विलंब से प्रस्थान करेंगी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस काम के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।
मरुधर के वाराणसी से रवानगी समय में मंगलवार से बदलाव
-ट्रेन संख्या 14801जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
-ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को 4 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन आने से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य चेक कर लें।
