जोधपुर: निःशुल्क ज्योतिष शिविर में सैंकड़ों लोगों ने लिया परामर्श
- देश भर से आए ज्योतिषियों का हुआ सम्मान
- 11 विधाओं के 35 ज्योतिष विशेषज्ञों ने दिया परामर्श
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: निःशुल्क ज्योतिष शिविर में सैंकड़ों लोगों ने लिया परामर्श। ज्योतिष के प्रति आमजन के विश्वास के मद्देनजर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र,सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस शिविर में शिविर में 700 से अधिक लोगों ने अलग-अलग ज्योतिषियों से परामर्श लिया। इस अवसर पर अतिथियों से सम्मान पाकर देश भर से आए ज्योतिषों के चेहरे खिल उठे।
आयोजक सीता ज्योतिष एवं अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पं एसके जोशी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी संस्थान की ओर से निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आरियों में 11विभिन्न विधाओं के 35 ज्योतिषियों सेवाएं दी। महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, साध्वी प्रीति प्रियवंदा,संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ जया दवे और बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग के सानिध्य में यह आयोजन किया गया।
शिविर में प्रतापगढ़ से आए वरिष्ठ ज्योतिषी बृजमोहन शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। वरिष्ठ ज्योतिषी डॉ मोनिका आर करल,पं खिंवराज शर्मा,पं राजेंद्र पुरोहित,पं कौशल नारायण जोशी,पं रितेश व्यास, मनोज कुमार मिश्र,पं मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा,संदीप भार्गव,काजोल शर्मा,आचार्य विष्णु शर्मा,पं शंकर सिंह राजपुरोहित,पं विजय दत्त पुरोहित,पं मनोज व्यास,डॉ संजय बोहरा,नवीन ओम रामावत,वास्तु कार डॉ अर्चना प्रजापति,वास्तु शास्त्री भूपेंद्र,डॉ सपना सारस्वत, ऋचा शर्मा,मीना चंदानी,जिज्ञासा चंदानी,आचार्य रितेश व्यास,डॉ नन्द किशोर पुरोहित,शिवांश गुरु,पूजा शर्मा,पं चेतन शर्मा और पं मुकेश दाधीच, न्यूमैरोलॉजिस्ट तत्वज्ञ कुमार प्रवीण दिल्ली,विमल पारिक, एस्ट्रोलॉजर डिंपल व्यास, रोहिणी शर्मा,अस्मिता राठौड़ और किरण व्यास को उनकी अब तक की सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की एडवाइजरी बोर्ड के निदेशक प्रवीण मेढ और श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत को टीम के साथ, जितेंद्र बोहरा,निदेशक आभा बोहरा, होटल चन्द्रा के महाप्रबंधक देवेश मिश्रा,फोटोग्राफर नरेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभांशु जोशी,भू मित्र जोशी और अक्षिता राजपुरोहित के संयोजन में हुआ।
खुशी शर्मा और टीम द्वारा अतिथियों का तिलक से स्वागत किया गया। प्रारंभ में गणपति पूजन सामूहिक रुप से किया गया। प्रारंभ में आयोजक पं एसके जोशी ने आयोजन पर प्रकाश डाला। आभा जेनसेट के अध्यक्ष जितेंद्र बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में आभा बोहराने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी ने पारंपरिक ज्योतिष विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलग-अलग पेड़ों के फूलों के माध्यम से भी ज्योतिष गणना किए जाने का इतिहास सभी के सामने है, ज्योतिष के क्षेत्र में नियमित रूप से अध्ययन कर गणना करते हुए सटीक फलादेश दिए जाने से ज्योतिष के प्रति विश्वसनीयता बढ़ती है। सभी ज्योतिषी से जुड़े विशेषज्ञों को चाहिए कि वे सही-सही सटीक जानकारी जरूरतमंदों को दें और भारतीय ज्योतिष के प्रति और अधिक सजगता के साथ समर्पित भाव से काम करें।
साध्वी प्रीति प्रियवंदा और संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ जया दवे ने शास्त्रों में ज्योतिष के उल्लेख को इंगित करते हुए विभिन्न उदाहरण देकर भारतीय ज्योतिष के ऐतिहासिक पन्नों का जिक्र किया। वेद पुराण और शास्त्रों में ज्योतिष के उल्लेख के आधार पर लोगों की विभिन्न जिज्ञासाओं को शांत करने वाले ज्योतिषियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसी ने किसी वजह से परेशान रहने वाले लोगों को ज्योतिष और ज्योतिषियों के प्रति जो भरोसा है। वह और अधिक मजबूत तभी हो सकता है जब उन्हें सही जानकारी देकर सलाह दी जाए।
सीमा सुरक्षा बल की आईजी एम एल गर्ग ने कहा कि भारतीय ज्योतिष का अपना एक अलग महत्व रहा है यही वजह है कि अब जो पांडुलिपि सामने आ रही हैं उनके प्रकाशन के अलावा कुछ ऐसी शास्त्रागत जानकारी भी है जो अभी तक जनता के सामने नहीं आई है। उसे ज्योतिष विशेषज्ञों को रूबरू कराने की नितांत आवश्यकता है, जिससे आम व्यक्ति में ज्योतिष के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ेगा।
