Doordrishti News Logo

जोधपुर: कूलर से करंट लगने से होटलकर्मी की मौत,बहन ने संभाला उसे भी लगा करंट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: कूलर से करंट लगने से होटलकर्मी की मौत,बहन ने संभाला उसे भी लगा करंट। शहर के सूरसागर स्थित राजबाग हरिजन बस्ती में रहने वाले एक युवक को रात नींद में कूलर से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह बहन उसे संभालने पहुंची तब वह पलंग से नीचे पड़ा मिला। उसे संभाला तो उसे भी करंट का झटका लगा। बाद में आस पास के लोग वहां पहुंचे। युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया फिर एमडीएम रैफर किया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

सूरसागर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया। मृतक रातानाडा स्थित होटल पर कार्य करता था। सूरसागर थाने के एएसआई पाबूदान सिंह ने बताया कि राजबाग हरिजन बस्ती बाबा रामदेव मंदिर के पास रहने वाला 26 वर्षीय महेंद्र उर्फ जिमी पुत्र ओम प्रकाश अकेले ही रहता था। वह रातानाडा स्थित एक होटल पर काम करता था। रात को वह होटल से काम निपटा कर घर आया और कूलर चालू कर सो गया। बाद में उसे नींद में ही कूलर से करंट लग गया। सुबह जब उसकी बहन मीनाक्षी मिलने पहुंची तो वह पलंग से नीचे गिरा पड़ा मिला। इस पर उसे संभाला तो उसे भी करंट का झटका लगा।

जोधपुर: कमिश्ररेट पुलिस की स्पा सेंटर पर रेड पांच युवक पकड़े

महेंद्र का हाथ कूलर से टच हो रखा था। इस पर आस पास एकत्र हुए लोग उसे लेकर पहले डउकिया अस्पताल पहुंचे मगर वहां से एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक की बहन मीनाक्षी की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।