Doordrishti News Logo

जोधपुर: खेत में कीटनाशक छिड़कते कृषक बेहोश,अस्पताल में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: खेत में कीटनाशक छिड़कते कृषक बेहोश, अस्पताल में मौत। शहर के बनाड़ स्थित जाजीवाल जाखड़ा गांव में खेत पर फसल में कीटनाशक का छिडक़ाव करते एक कृषक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से बनाड़ थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

जोधपुर: पत्थर खान श्रमिक की स्कार्पियो चालक ने ली जान

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल जाखड़ा निवासी सुरेंद्र जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता 55 वर्षीय ढगलाराम पुत्र दौलाराम खेत पर फसल में कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहे थे। तब अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। संभवत: कीटनाशक की गंध से वे बेहोश हो गए थे। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: