जोधपुर मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह 25 को
रेलवे स्टेडियम में 28 कर्मचारी व अधिकारी होंगे सम्मानित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल का 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह 25 को। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन बुधवार शाम 6 बजे रेलवे स्टेडियम में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारी एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल में बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत कर्मचारियों एवं कार्यकुशल विभागों को भी इस अवसर पर सम्मान मिलेगा।
विभिन्न शाखाओं के सम्मानित होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में परमानंद, सचिन जैन,हीना दवे,अरविंद गहलोत,मुकेश कुमार मीणा, रोहिताश विश्नोई,मोहम्मद रियाज अनवर,प्रताप सिंह,अभिषेक गांगुली,भारत लाल,कांता चौधरी, विकास बुरडक,दीपेश कुमार और अंजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
मेड़ता:एलसी-99 पर आरयूबी लांचिंग से 24 व 30 को यातायात प्रभावित रहेगा
इसके अतिरिक्त भंवरलाल खीचड़, पवन कुमार,भैराराम, अशोक,देवी चरण मीणा,हेम सिंह गुर्जर,अशोक खिलेरी,नारायण राम मेघवाल, मंगलराम सैनी,मोहित कुमार बुंदेल,महावीर प्रसाद जैन,मेघराज अग्रवाल,अरुण कुमार एवं सुरेश चंद्र मीणा को भी मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना है उद्देश्य
यह समारोह रेल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है,जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपलब्धियों को सराहा जाएगा।
