जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी
- शेखावत के प्रयास लाए रंग
- प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
- वाया जयपुर चलेगी नई वंदे भारत
जोधपुर/नई दिल्ली(डीडीन्यूज), जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी। जोधपुर के लिए यह अच्छी खबर है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयास से जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के संचालक को मंजूरी मिल गई है। इस बाबत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेखावत को पत्र से अवगत कराया। जोधपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन वाया जयपुर चलेगी।
इसे भी पढ़ें – कर्नल सोनाराम का निधन
शेखावत ने कहा कि यह निर्णय इस मार्ग के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक सौगात है। नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा और आराम के साथ-साथ समय की विशेष बचत भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। शेखावत ने बताया कि हाल ही में इस विषय पर रेल मंत्री को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था। इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना,उनके जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क करें