जोधपुर: गुरू पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं नें संतो से लिया आर्शीवाद
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: गुरू पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं नें संतो से लिया आर्शीवाद।भारतीय संस्कृति में गुरू परम्परा सनातन का आत्मीय स्तम्भ है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जोधपुर शहर जिला ने तीनों विधानसभा में गुरू पर्व मनाया। जिसकी श्रृंखला में भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में तीनों विधान सभा के 12 मण्डल अघ्यक्षों ने गुरूपुर्णिमा के पावन पर्व पर भाजपा की ओर से संतो और महात्माओं के बहुमान कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसे भी पढ़िए – जोधपुर: सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मिलीभगत से पीड़ित पुश्तैनी जमीन से वंचित
इस आयोजन में पार्टी के पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष के साथ-साथ सांसद,विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया,और अपने अपने क्षेत्रों में धर्मगुरूओं का माला,श्रीफल,शॉल ओढाकर सम्मान कर आर्शीवाद प्राप्त किया। केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,मंत्री केके विश्नोई,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,विधायक अतुल भंसाली, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, कार्यक्रम के संयोजक डा.नीलम मूंदड़ा,सह-संयोजक अनिल वैष्णव ने बड़ा रामद्वारा सूरसागर में रामप्रसाद,रातानाडा स्थित सैनाचार्य अचलानन्द गिरी,रामलाल सियाग चौखा,हरीराम शास्त्री,दिलीप महाराज,गुरू घनश्याम त्रिवेदी, मुकेश महाराज, विपुल महाराज, रमेश महाराज,मनोहर महाराज के दर्शन का उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
बड़ा रामद्वारा सूरसागर में केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,मंत्री केके विश्नोई,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि धर्मगुरू,साधू-संत हमारे समाज के गौरव हैं ये हमारी संस्कृति के मजबूत स्तम्भ हैं,हमें सदैव उनके मार्गदर्शन में रहकर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहना चाहिये। देश एवं प्रदेश की कुशल समृद्धि की मंगल कामना की।
कार्यक्रम संयोजक नीलम मुंदड़ा ने बताया कि भाजपा के सभी बारह मण्डल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मठ,मन्दिर,आश्रमों में जाकर संतो का सम्मान कर उनके चरणस्पर्श कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। जिसमें राजेन्द्र बोराणा, मनीष पुरोहित,घनश्याम वैष्णव, प्रतिपाल सिंह वालेचा,प्रकाश चौधरी,पवन वैष्णव,मनीष पुरोहित, रणजीत कड़वासरा,भेरूदास वैष्णव, अमित सिघाटिया,पंकज भाटी, सुरेश मेघवाल,अरविन्द पुरोहित, पूजा सुराणा,हरीसिंह पंवार,लक्ष्मण भाटी,हेमंत जानयानी,उमेश पलिया, रणजीत ज्याणी,विकास सामरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संतो से आर्शीवाद लिया।