जोधपुर: निजी अस्पताल के पीछे गली में कार से बैग चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: निजी अस्पताल के पीछे गली में कार से बैग चोरी। शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे गली में खड़ी कार से अज्ञात शख्स बैग चोरी कर ले गया। बैग में लेपटॉप,बैंक की डायरी आदि सामान था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में सरदारपुरा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
जोधपुर: गेटकीपर की संदिग्ध हालात मेें मौत पिता ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने बताया कि नारवा खिंचियान सूरसागर निवासी चेला राम पुत्र बोराराम मरवण शुक्रवार की दोपहर में अपनी कार लेकर रेजीडेंसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे गली में आया था। जहां अपनी कार खड़ी कर चला गया। कुछ देर बाद आकर कार को संभाला तो कार का दरवाजा खुला पड़ा और बैग गायब था। बैग में लेपटॉप,बैंक की डायरी और जरूरी सामान रखा हुआ था। सरदारपुरा पुलिस मामले में जांच कर रही है।
