जोधपुर: कांस्टेबल की शहादत के बाद जागा पुलिस प्रशासन बजरी माफियाओं के खिलाफ 85 किमी तक सर्च
- लूणी की 25 ग्राम पंचायतों,कुड़ी- विवेक विहार की पंचायतों में पुलिस की रेड
- दो सौ पुलिस कर्मी लगाए
जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: कांस्टेबल की शहादत के बाद जागा पुलिस प्रशासन बजरी माफियाओं के खिलाफ 85 किमी तक सर्च।अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर दो दिन पहले लूणी थाने के एक जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसकी जान जाने के बाद कमिश्ररेट का पुलिस महकमा अब अलर्ट मोड़ पर आया है। सुबह सात बजे से दो सौ पुलिस कर्मियों की टीमों ने 85 किलोमीटर दायरे में फैली कई पंचायतों में एक साथ रेड दी है। लूणी,कुड़ी और विवेक विहार की ग्राम पंचायतों को चिहिन्त कर एक साथ रेड दी गई।
अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त अवैध वाहनों की धरपकड़ के साथ भारी मात्रा में बजरी का स्टॉक भी पकड़ा है। हालांकि दोपहर तक पूर्ण आंकड़ों पुलिस नही बता पाई। कार्रवाई जारी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि सुबह सात बजे से लूणी की 25 ग्राम पंचायतों,कुड़ी-विवेक विहार की पंचायतों को चिन्हित कर एक साथ रेड दी गई है। इसमें 8 एडीसीपी,4 एसीपी,13 एसएचओ-सबइंस्पेक्टर सहित 175 पुलिस कर्मियों को अलग अगल टीमें बनाकर लगाया गया है।
जोधपुर और बीकानेर हावड़ा अब आगराफोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन रुकेगी
डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि पंचायतों में चिन्हित स्थानों पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन का पता लगाकर अवैध बजरी ढुलाई में लगे अवैध वाहनों की धरपकड़ की गई। वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया है। लूणी तहसील क्षेत्र में 25 ग्राम पंचायतें है जहां एक साथ रेड दी गई है। भारी मात्रा में बजरी का स्टॉक भी मिला है। कई सारे भारी हल्के वाहनों को भी सीज किया गया है।
पांच माह से 18 नाकों पर चल रही कार्रवाई
डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज ने कांस्टेबल सुनील की मौत पर दुःख जताते हुए कहा कि पिछले पांच माह से जिला पश्चिम में अवैध बजरी के खनन एवं परिवहन को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कईयों की संपत्ति भी सीज की गई है, भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक का भी निस्तारण किया गया है। 18 नाकों पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर निगाह रखी जा रही है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर 18 नाके कार्य कर रहे हैं। आने जाने वाले मार्गों पर सख्त नजर रखी जा रही है।