Doordrishti News Logo

रोजगार मेला 2 अप्रैल को

नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर एससी/एसटी,जयपुर द्वारा आयोजित

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोजगार मेला 2 अप्रैल को। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय,भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर एससी/एसटी,जयपुर द्वारा एसएस जैन सुबोध गर्ल्स पीजी कॉलेज, सांगानेर में 2 अप्रैल को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अतुल कुमार सोनू ने बताया कि रोजगार मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें आईटी,मैन्युफैक्चरिंग,पॉलीमर, बैंकिंग,केमिकल इंडस्ट्री,ई-कॉमर्स, अकाउंटिंग तथा एग्रीकल्चर सेक्टर सहित अन्य क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। मेले में अभ्यर्थियों को पेरोल आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री बैरवा शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

सोनू ने बताया कि रोजगार मेले में सभी वर्गों के 10वीं,12वीं,स्नातक, स्नातकोत्तर एवं तकनीकी योग्यता वाले विद्यार्थी एवं बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा (रिज़्यूमे) की 8 प्रतियां,शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां तथा पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ साथ लाना आवश्यक होगा। रोजगार मेले में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0141-2708915 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts: