Doordrishti News Logo

जोधपुर,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ द्वारा 8 सूत्री मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रजिस्टर चंचल वर्मा से वार्ता की। इसमें कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी तथा कुछ पर कार्रवाई के लिए कहा गया।

संयोजक अशोक व्यास ने बताया कि कर्मचारियों के मांगों पर ध्यान आकर्षित कराया विद्यालय के समस्त अशैक्षणिक व सहायक कर्मचारियों को 9 18 27 का परिलाभ राज्य सरकार द्वारा सातवां वेतन आयोग के आदेश अनुसार प्रदान किया जाए, विश्वविद्यालय में पड़े रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, विश्वविद्यालय में कार्यरत अशैक्षणिक सहायक कर्मचारी जो कनिष्ठ लिपिक प्रयोगशाला परिचायक, पुस्तकालय सहायक की योग्यता रखते और जिन्हें 5 वर्ष का कार्य अनुभव है उसको वरीयता सूची के आधार पर सिंडिकेट द्वारा निर्मित 25% आरक्षित कोटे के अनुसार पदोन्नत किया जाए।

jnvu-employees-union-demonstrates-demand-for-8-point

विश्व विद्यालय में कार्यरत समस्त वर्ग के कर्मचारियों को वरिष्ठता सूची जारी कर तत्काल प्रभाव से अनुरोध किया जाए, विश्वविद्यालय के नियुक्त वर्ष 2004 के पश्चात कर्मचारियों का ईंपीएफ खाता खोल का प्रतिमाह वेतन से धनराशि काटकर ईपीएफ खाते में जमा करवाई जाए, विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को जीएसएलआई की सुविधा मिलती रहे जिससे संशोधन कर समस्त कर्मचारियों पर राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति स्टेट इंश्योरेंस की सुविधा लागू की जाए, विश्व विद्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते जैसे साइकल सवारी भत्ता, झाड़ू भत्ता, धुलाई भत्ता, वर्दियों की राशि में बढ़ोतरी की जाए विश्वविद्यालय में समस्त अशैक्षणिक व कर्मचारियों को जिनको कार्य करते हुए 2 साल पूर्ण हो चुके हैं और उनसे समस्त कर्मचारियों का स्थायीकरण किया जाए। इस मौके पर कर्मचारी संघ के महेंद्र सिंह चारण, अध्यक्ष सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर, रामदास, जेठू सिंह, किशन सेन, हेमाराम पटेल, मुजफ्फर हुसैन उपस्थित थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026