Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेआईए द्वारा शहर के अस्पतालों में स्ट्रेचर और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी को देखते हुए एसोसिएशन द्वारा पांच पेशेन्ट ट्राॅली और चार इंट्यूबेशन एरोसोल कंट्रोल बॉक्स मथुरादास माथुर अस्पताल को भेंट किये गये।
जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मरीजों को लाने व ले जाने के लिए स्ट्रेचर की कमी को देखते हुए जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा अस्पताल को पांच पेशेन्ट ट्राॅली (स्ट्रेचर) और चार इंट्यूबेशन एरोसोल कंट्रोल बॉक्स प्रदान किए गए। इंट्यूबेशन एरोसोल कंट्रोल बॉक्स को मरीज के बेड के ऊपर लगाया जाता है।

JIA presented five stretchers and four intubation aerosol control boxes to MDM Hospital

इंट्यूबेशन बॉक्स मरीज के आस-पास ही संक्रमण को सीमित रख यह बचाव सुनिश्चित करता है कि यह मरीज से वायरस युक्त कण/एरोसोल को डॉक्टर तक पहुंचने से रोकता है। खासकर इंट्यूबेशन सर्जरी एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों के गले में नली डाले जाने के दौरान यह काफी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों के उलट यह बॉक्स मरीज का इलाज कर रहे कई डॉक्टरों और नर्सों के लिए प्रभावी तरीके से काम करता है।

JIA presented five stretchers and four intubation aerosol control boxes to MDM Hospital

इन बॉक्स को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सहयोग से तैयार किया गया है। इन पेशेन्ट ट्राॅली और इंट्यूबेशन एरोसोल कंट्रोल बॉक्स को मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. एमके आसेरी को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जेआईए पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार संचेती, उपाध्यक्ष अमित मेहता, सचिव सीएस मंत्री सहसचिव अनुराग लोहिया एवं कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव भी उपस्थित थे।

ये भी पढें – मेघवाल परिवार के चार संतानों के अनाथ होने पर दी तत्काल सहायता

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026