Doordrishti News Logo

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में दो घरों में चोरों ने सैंधमारी कर लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी कर ले गए। संबंधित थाने में चोरी के प्रकरण दर्ज कराए गए।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: गोटन के नोखा चांदावता हाल जाजीवाल कुतड़ी भोपालगढ़ रोड निवासी भंवराराम पुत्र सुखाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका परिवार दिन में खेत पर काम के लिए गया था। शाम को वापिस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सैंधमारी कर घर से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा फिलहाल नहीं दिया गया है।

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

दूसरी तरफ करवड़ के रलावास निवासी कानाराम पुत्र चेतनराम ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 23-25 मार्च के बीच सूना था। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। 25 को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने घर से 2.10 लाख की नगदी के साथ जेवरात और घरेलु सामान चोरी कर ले गए। करवड़ पुलिस थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब अग्रिम जांच आरंभ की है।

Related posts: