दो घरों से जेवरात व नगदी चोरी
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। दो घरों से जेवरात व नगदी चोरी।कमिश्ररेट के बनाड़ और कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों ने दो बंद मकानों में सैंध लगाकर वहां से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी को चोरी कर ले गए। इस बारे में पुलिस में मामले दर्ज कराए गए है।
इसे भी पढ़ें – ईआरटी कमाण्डो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में मूलत: मध्यप्रदेश हाल प्रभात नगर खोखरिया बनाड़ में रहने वाले रामसिंह पुत्र रामचन्द्र बघेल ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की दोपहर के सयम अज्ञात व्यक्ति ने उसके बंद मकान के ताले तोडक़र अंदर घुसे और अलमारी और बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात,15 हजार की नकदी और एक गैस की टंकी चुराकर ले गए।
दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी सेक्टर 6 निवासी सुनील पुत्र ओमाराम विश्रोई के घर में भी चोरों ने सैंध लगाई। वहां से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Related posts:

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

